फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी मोदी सरकार ने समझी किसानों की पीड़ा : भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने किसानों की पीड़ा को समझा है। मोदी सरकार ने किसान हित में अनेक योजनाएं चलाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नकुड़ में गंगोह रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में किसान मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि चौधरी भूपेंद्र सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उप लब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नलकूप कनेक्शन पर लगा प्रतिबंध हटाया, बजट में की गई घोषणा के मुताबिक 20 दिनों में ही किसानों के खाते में सम्मान निधि के रूप में पहली किश्त के रूप में दो हजार रुपये डालना आदि किसान हित में कार्य किए गए। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि तमाम घोटालेबाज पार्टियां नरेंद्र मोदी से घबराकर मोदी हटाओ का राग अलाप रही हैं। विपक्षियों के पास विकास का विजन नहीं है। भाजपा ने किसानों की मूल सुविधाओं का ध्यान रखकर योजनाएं लागू की, जबकि अन्य राजनीतिक दलों ने किसानों को बरगलाने के सिवाय कुछ नहीं किया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल जुड्डा, अभय चौधरी, अरविंद कुमार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुंडीर, पवन सिंह राठौर, विजेंद्र चौधरी, योगेंद्र राणा, शिवांगी शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर देहात मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल चौधरी, शिव कुमार गुप्ता, डीके चौधरी, सुरेश जिंदल, विनोद चौधरी, राजकुमार, सत्यपाल राणा, राजेश त्यागी, राधेश्याम शर्मा, मनीष चौधरी, रविकिरण गांधी, नवीन चौधरी, अजय सिरोही आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें