फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों संग खेली होली, डीजे की धुन पर थिरके

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कलाल क्षत्रिय महासभा ने होली धूमधाम से मनाई। फूलों संग होली खेली गई और डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर डांस किया। इसके साथ गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

सोमवार की रात अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया, महासभा के अध्यक्ष विनीत कर्णवाल, श्री जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी के चेयरमैन भारत कर्णवाल, संरक्षक संजय कर्णवाल, बोली कर्णवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष विनीत कर्णवाल ने महापौर संजीव वालिया, रमेश कर्णवाल, राजेंद्र कर्णवाल, केसवी वालिया, रंजना नैब आदि को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। वन मिनट गेम, तंबोला, म्यूजिकल चेयर खेल में बढ़चढ़कर सबने भाग लिया। इस दौरान राजीव भरतरी, डा. संजय वालिया, रामभक्त वालिया, शेखर कर्णवाल, रम्मी धवन, राधेश्याम नारंग, वीर वालिया, धीरज वालिया, राजन वालिया, अमन वालिया, विराट जायसवाल, विजय कर्णवाल, मयंक कर्णवाल, अतुल नैब, आदित्य वालिया, महेश कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें