फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव से मनाया बावा लाल दयाल महाराज जनमोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नुमाइश कैंप के देवपुरम स्थित मंदिर श्री लाल द्वारा में बावा लाल दयाल महाराज का 664वां जन्मदिवस श्रद्धाभाव से मनाया गया। इसके साथ ही अटूट लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को मंदिर श्री लालद्वारा में पहुंचे महंत श्रीश्री 1008 राम सुंदरदास महाराज के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। भजन मंडलियों ने बावा लाल दयाल महाराज का गुणगान किया। राम सुंदर महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योगी राज सतगुरु बावा लाल दयाल महाराज एक महान तपस्वी और योगीराज थे, जिन्होंने जन कल्याण के अनेक कार्य किए और हर संप्रदाय के दीन दुखियों के कष्ट दूर किए। प्रधान सेवक आशीष मेहता ने राम सुंदर महाराज का धन्यवाद किया। इस दौरान मोहन लाल पुरी, विनोद चावला, सुुरेंद्र सेठी, प्रवीन वोहरा, हेमंत कोहली, पंकज मल्होत्रा मौजूद रहे। इसके पश्चात अटूट लंगर का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें