डाक्टर अमोलक एवं गुरप्रीत को किया सम्मानित
सहारनपुर। पंजाबी एकता समिति ने समाजसेवा के कार्य करने पर डाक्टर अमोलक सिंह व सरदार गुरप्रीत सिंह को सम्मानित किया किया। शुक्रवार की रात आयोजित कार्यक्रम में डाक्टर अमोलक व सरदार गुरप्रीत सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया गया। इस दौरान एमपी सिंह चावला, आरपी सिंह, अनिल गिल्होत्रा, गुरजीत, बब्बू, सौरभ, वरुण चावला, डाक्टर योगेंद्र छाबड़ा, प्रदीप भंडारी, बीरु मदान, मोहित ग्रोवर, इंद्रपाल चुग मौजूद रहे। ब्यूरो