हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करने की मांग
सहारनपुर। अधिवक्ता एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करने की मांग की।
शनिवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य अंगीरस व महासचिव आदित्य सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने दीवानी कचहरी तिराहे पर प्रदर्शन किया। इसके पश्चात भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। अध्यक्ष आदित्य अंगीरस ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग करते आ रहे हैं। इसको लेकर कई बार आंदोलन भी किया जा चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की। इस दौरान सिद्धार्थ शंकर, रणधीर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, शीशपाल सिंह पुंडीर, संजीव शर्मा, राजीव शर्मा, आशुतोष गुप्ता, सुरेंद्र दीक्षित, प्रदीप मित्तल, चौधरी जांनिसार, मेहताब अली, रविंद्र तोमर, जयवीर पुंडीर, मोहम्मद शाहिद, आदिल हसन, हरपाल, जीवन, जयवीर सिंह, सुधीर पुंडीर, मोहन राणा, अरूण सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।