फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटे दर पर उर्वरक बेचने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कृषि अधिकारी अरुनेश प्रताप सिंह ने विक्रेताओं को घटी दरों पर यूरिया उर्वरक बिक्री करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि घटी हुई खुदरा बिक्री दरें 12 जनवरी से प्रभावी हुई है। यूरिया उर्वरक की 45 किलोग्राम की बोरी की दर 299 रुपये थी जो अब घटकर 266.50 रुपये हो गई है। जबकि 50 किलोग्राम की बोरी की दर 330.50 रुपये थी वह अब 295 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

समस्त थोक/फुटकर विक्रेताओं, सहकारी समिति के प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह किसानों को घटी दरों पर ही यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराए। यदि कोई विक्रेता अधिक दरों पर यूरिया उर्वरक की बिक्री करेगा तो उसके विरूद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें