फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब होगी स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अब होगी स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके तहत शौचालयों की रचनात्मक रंगाई-पुताई कराने वाले परिवार को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कृत होंगे।
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के निर्देशानुसार जिला पंचायत राज विभाग ने इस अभियान की शुरूआत कर दी है, जो 31 जनवरी तक चलेगा। जनपद की 887 ग्राम पंचायतों के 1350 गांवों में स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता होगी। इसके तहत लोगों को अपने शौचालय की बेहतर रंगाई-पुताई कराने के साथ नए रूप में परिवर्तित करना होगा। इसके लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जो परिवार सबसे बेहतर रंगाई-पुताई और स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग बनाएगा, उसको प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इनमें जो परिवार प्रदेश की रैंकिंग में शामिल होगा, उसकेे राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता की रिपोर्ट जिला पंचायत राज विभाग रोजाना केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय को ऑनलाइन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता होगी। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत ग्रामीणों को विभाग द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा, जो परिवार से सबसे बेहतर रंगाई-पुताई या स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग बनवाए, उसे प्रशासन और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
- सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें