सहारनपुर। राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता 27 से 30 दिसंबर तक मिर्जापुर में हुई। प्रतियोगिता में सहारनपुर की खिलाड़ियों ने दो पदक अपने नाम किए। लौटने पर बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पदक विजेताओं का स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में सहारनपुर की रीतिका शर्मा ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में रजत तथा प्रीति ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। मेधावी सिंह, दिपांशी, शीतल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से लौटने के बाद बुधवार को सभी खिलाड़ी डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचीं। जहां जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, पुष्कर सिंह, बॉक्सिंग कोच प्रवीण कुमार, अनुज कुमार, सुशील राणा, राकेश, अंकित, पारस, श्याम सिंह, प्रदीप कुमार, विशाल मंसूरी, भरत शर्मा, श्वेतांक चौहान, दीपक, हर्ष, रामशरण, बृजेश कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप द्वारा उनका स्वागत किया गया।
कुश्ती का चयन ट्रायल पांच जनवरी को
सहारनपुर। 33वीं सब जूनियर बालक एवं 17वीं सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता दस से 13 जनवरी तक बनारस में होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जनपदीय टीमों का चयन किया जाना है, जिनके लिए ट्रायल पांच जनवरी को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह दस बजे से होगा। खिलाड़ी की आयु एक जनवरी 2002 से 31 दिसंबर 2003 के मध्य होनी चाहिए। खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।