बड़गांव (सहारनपुर)। कस्बा स्थित आदर्श इंटर कालेज में प्रधानाचार्य से रुबेला का टीकाकरण करने गई टीम द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। इससे कालेज स्टाफ में रोष बना हुआ है।
शुक्रवार को नानौता सीएचसी से खसरा, रुबेला टीम वायरस से बचाव के लिये आदर्श इंटर कालेज बड़गांव में टीकाकरण करने पहुंची थी। प्रधानाचार्य अजबसिंह ने टीम को चिकित्सीय प्रभारी के आने तक इंतजार करने को कहा, आरोप है कि टीम के सदस्य भड़क गए। टीम ने अपने अधिकारी से प्रधानाचार्य की बात कराई तो प्रधानाचार्य ने छात्रों को इंजेक्शन लगाने की अनुमति दे दी। टीम बच्चों को वायरस से बचाव के लिये इंजेक्शन लगा रहे थे इसे बीच टीम प्रभारी डा अमित कुमार कालेज पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने प्रधानाचार्य के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर हंगामा हो गया। टीम मात्र 382 छात्रों का ही टीकाकरण कर पाई। प्रधानाचार्य अजबसिंह का कहना कि कई स्कूलों में इंजेक्शन से बच्चों की तबीयत खराब होने की खबर को लेकर टीम से प्रभारी के आने तक इंतजार करने की बात कही थी। उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा अमित कुमार का कहना है आरोप मिथ्या है। उल्टे कालेज के प्रधानाचार्य ही टीकाकरण में सहयोग नहीं कर रहे हैं।