फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में दुकानदार गंभीर, दो समुदाय का मामला होने से तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर के मोहल्ला सुजादपुरा में किसी बात को लेकर दुकानदार व कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला दो समुदायों के लोगों के बीच का होने के कारण मोहल्ले में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ यतेंद्र नागर ने मौजूद भीड़ को तितर-बितर किया। मौके पर पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी देहात विद्यासागर मिश्र भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सुजादपुरा में शुक्रताल रोड पर फारूख पुत्र शमशुद्दीन की घर बाहर ही मुर्गे की दुकान है। फारूख ने बताया कि शाम के करीब पांच बजे दुकान पर उसका छोटा भाई सागर बैठा हुआ था। तभी चार-पांच युवकों ने दुकान पर पहुंचकर उसके भाई पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके भाई के सिर में धारदार हथियार से वार किया। शोर सुनकर परिजन बाहर निकले तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने तुरंत ही झगड़े की सूचना पुलिस को दी तथा घायल को सीएचसी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण मोहल्ले में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर सीओ यतेंद्र नागर तुरंत पुलिसबल को लेकर मौके पर पहुंचे और जमा भीड़ को तितर-बितर कर पुलिसबल तैनात किया गया। आसपास के कई थानों व चौकियों से पुलिसबल बुलाया गया। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि मोहल्ले में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस के अनुसार हमलावर पास के ही किसी गांव के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें