फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कमेटी को मजबूत करने में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ कमेटी को मजबूत करने में जुटी भाजपा
विज्ञापन

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर भाजपा बूथ कमेटियों को मजबूत करने में जुटी है। जातीय समीकरणों के साथ चिकित्सकों, इंजीनियर और अध्यापकों को भी बूथ कमेटी में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस सप्ताह भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सदस्यता और नए वोट बनाने का अभियान पहले से ही चल रहा है, लेकिन सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा पदाधिकारी घर-घर जाएंगे। एससी कार्यकर्ताओं को शामिल करने के साथ पार्टी ने बूथ कमेटियों पर चिकित्सकों, इंजीनियरों, अध्यापकों सहित प्रबुद्घ लोगों को शामिल किए जाने की गाइड लाइन जारी की है। जातीय समीकरणों के आधार पर ही चुनाव की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी जा रही है। इसी हिसाब से भाजपा के अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि इस सप्ताह बूथ स्तर पर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सरकारी की तमाम योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचना। आयुुष्मान भारत मिशन, स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर, युवाओं को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी जाएगी। बूथ कमेटी में चिकित्सकों, इंजीनियर और अध्यापकों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें