सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक एवं कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
रविवार को शिक्षक एवं कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए। प्रांतीय सचिव मंसूर अहमद ने कहा कि संगठन पूर्व से ही पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य लंबित मांगों मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अनुदान सूची पर लेने, माध्यमिक की तरह अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में भी पदोन्नति समेत 20 मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। लेकिन अभी तक संगठन की किसी भी मांग को लेकर सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है। संगठन अब करो या मरो की नीति पर चलने को विवश है। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी के साथ धोखा है, जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस मौके पर लोकेश कुमार चौधरी, संदीप सैनी, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राजपाल सिंह, रजनीश शर्मा, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, शिवचरण शर्मा, रामकुमार पंवार, अवनीश शर्मा, विनोद धीमान, मयंक सैनी समेत अनेक लोग लखनऊ सोमवार को में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए।