फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विधायक ने किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विधायक ने किया सड़क निर्माण का शुभारंभ
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग ने रविवार को शहर में बनने वाली विभिन्न सड़कों के निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर का विकास कराना मेरी प्राथमिकता है। बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को नवीन नगर में सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए नगर विधायक ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के पूरे शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग केवल धर्म के नाम पर राजनीति कर समाज को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जबकि समाजवादी लोग सर्वधर्म सद्भाव के रास्ते पर चलकर समाज के सभी तबकों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष मोहम्म्द आजम शाह ने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी और जीएसटी के माध्यम से लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता इसका बदला लेगी। महानगर महासचिव गुलशन कपूर ने कहा कि भाजपा के लोग स्वच्छ भारत की बात तो करते हैं लेकिन अमल नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि महानगर में भाजपा का मेयर है, इसके बावजूद पूरे शहर में गंदगी का आलम है। राव शकील, शेखर राणा, राजीव शर्मा, प्रवीण मलिक, राजीव अग्रवाल, आशीष वैश्य, अलंकार किशोर, सोमप्रकाश, शिवकुमार त्यागी, राजकुमार शर्मा, ब्रह्म पाल राणा, रामकुमार मित्तल, महेंद्र दत्त, हरपाल सैनी, सतीशचंद, हितेश गर्ग, अजय मित्तल, मुकेश कपूर, आरिफ शेख, विनय कक्कड़, अतुल मित्तल, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें