फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हृदय दिवस पर ग्लोबल कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हृदय दिवस पर ग्लोबल कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कार्डियोमरसन ग्रुप के तत्वावधान में ’माय हार्ट योर हार्ट’ थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लोगों को हृदय रोगों के बारे में जागरूक करने के साथ ही उनसे बचाव और नियंत्रण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्लोबल चेयरमैन कार्डिओमरसन डा. दीपक पुरी और कुलपति डा. डीके कौशिक ने किया। डा. पुरी ने बताया कि तंबाकू सेवन, अपोषक भोजन सामग्री और शारीरिक मेहनत का कम होना भी हृदय से संबंधित बीमारियों के कुछ़ बडे़ कारण हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने फैशन, मॉडलिंग, गायन एवं मनोरंजन के क्षेत्र के कलाकारों को भी आमंत्रित किया था। सिटी ग्रुप एंड आईसीआईसीआई मोटीवेशनल स्पीकर ऑन स्ट्रेस मैनेजमेंट की एरिया मैनेजर संजना शर्मा ने बताया कि तनावग्रस्त दिनचर्या से भी हृदय संबंधी बीमारी होने का खतरा काफी बढ़ जाता हैं। उन्होंने तनाव को दूर करने एवं खुश रहने के उपायों पर चर्चा की। चंडीगढ़ यूनीवर्सिटी में संगीत विभाग की प्रवक्ता एवं गायिका दीपिका शर्मा ने गायन और संगीत के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि संगीत और गायन के माध्यम से भी हृदय रोगों को नियंत्रित किया जा सकता हैं। मॉरीशस से आई हुई प्रसिद्ध गायिका पूजा शर्मा ने भी गायिकी के जलवे बिखेरे। महिला उद्यमी एवं फैशन मॉडल याशिका सरीन ने भी अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करायी। ज्योति मिश्रा के निर्देशन में जुम्बा सेशन भी आयोजित किया गया। जुम्बा के माध्यम से हृदय रोगों से बचाव के टिप्स दिए गए। अन्य वक्ताओं ने बताया कि केवल परंपरागत चिकित्सीय साधनों से ही नहीं बल्कि व्यायाम, योगा, संगीत के माध्यम से भी इन रोगों के खतरे को कम किया जा सकता हैं। प्रभसिमरन कौर, साबिर, आकाश, रितिक, लीना, आकृति, संयम, अनुमलिक, गरिमा, रोहन, अंजलि, परिणीति सिंह, मुस्कान, संदीप कुमार, कृति, सन्नी, जुनैद, अपूर्वा, तरंग, शिवम, सुमित सैनी, पूजा, लक्ष्मी, आफरीन एवं अरुबा अंसारी आदि विद्यार्थियों ने रैम्प वॉक, संगीत, मिमिक्री, नाट्य मंचन, कविता, गायन एवं नृत्य आदि प्रस्तुतियां दी। हर्ष राठी ने मिमिक्री करके लोगों का मनोरंजन किया। प्रश्नोत्तर एवं उनकी प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं के नामों की घोषणा कर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। संचालन शेखर सोलंकी, आकृति, जीनत, काजल, काजोल आदि ने किया। कुलपति प्रो. डा. डीके कौशिक, केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर, प्रतिकुलपति डा. रणजीत सिंह, डा. एसके पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें