फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गुंबर ने देहरादून हाइवे को बेहतर करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा के पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने देहरादून हाईवे को बेहतर बनाए जाने की मांग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा कि नागदेव नदी पर 1835 में बना पचास मीटर लंबा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में आने-जाने वाले रोजाना हजारों वाहन इस पुल से गुजरते हैं। यह पुल अप्रैल 2017 में एनएचएआई को स्थानंतरित किया जा चुका है, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। दीवार टूट जाने से पुल संकरा हो गया है, जिससे यहां दुर्घटनाओं का खतरा बना है। केंद्रीय मंत्री ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें