छुटमलपुर (सहारनपुर)। मुजफ्फराबाद ब्लाक के अति पिछड़े गांव कुरड़ीखेड़ा चाणचक के ग्रामीणों ने गांव में बन रही सीसी सड़क में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
कालूवाला जहानपुर ग्राम पंचायत के इस गांव में सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को गांव के कर्णवीर राणा, मांगेराम कश्यप, पवन सिंह सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार, राजबीर सिंह, मनोज कुमार, हेमसिंह, तेजवीर, कालूराम आदि ने मौके पर इकट्ठा होकर सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। आरोप लगाया कि कुरढ़ीखेड़ा चाणचक में कुएं के समीप कराए जा रहे निर्माण कार्य घटिया स्तर के हैं। इनमें मानक के मुताबिक कोई भी सामान प्रयोग नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का निर्माण में निमभन क्वालिटी की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
कर्णवीर राणा ने इस पूरे मामले की शिकायत फोन कर मुख्य विकास अधिकारी और ब्लॉक मुजफ्फराबाद के जेई पुष्पेंद्र सिंह से करते हुए निर्माण कार्य तुरंत बंद कराने और गांव में कराए गए निर्माण कार्यों की जांच उपरांत कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्रधान सुलेख चंद का कहना है कि स्टोन क्रेशर की बजरी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बाकी घटिया निर्माण सामग्री लगाने के आरोप मिथ्या है।