सहारनपुर। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई के बाद आठ परिवारों को मिलाया गया और पति-पत्नी को उनके परिवार के साथ भेजा गया।
रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई के बाद बिखरते परिवारों को जोड़ने में सफलता पाई। महिला परामर्श केंद्र प्रभारी मांगी देवी द्वारा बताया गया कि कुल 62 प्रकरणों में वर एवं वधू पक्ष को नोटिस देकर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। जिसमें दोनों पक्षों के 30 मामलों के लोग उपस्थित हुए। काउंसलिंग करने के बाद आठ विवादित मामलों को खत्म कर परिवार को जोड़ा गया। पति पत्नी को उनके परिवार के साथ भेज दिया गया।
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया गया कि परामर्श केंद्र में आने वाले अधिक मामलों को निस्तारित किए जाने के लिए सप्ताह में दो से तीन बार करने के प्रयास किया जाएगा। जिससे कि टूटते परिवारों को बचाया जा सके। इस मौके पर एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा, सीओ सदर चौब सिंह व काउंसलिंग टीम के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।