दो दिन से लापता दो किशोर मिले
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से दो दिन से लापता चल रहे दो किशोरों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
देहात कोतवाली के मोहल्ला न्यू हनुमान नगर, सकलापुरी निवासी आसिफ (15 वर्ष) तथा सावेज (13 वर्ष) घर से नौ अगस्त को कहीं चले गये थे। परिजनों ने दोनों को काफी तलाश किया, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने इस मामले में देहात कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी।
शुक्रवार को दो किशोरों के रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ की। दोनों किशोर न्यू हनुमान नगर से लापता हुए किशोर निकले। पुलिस ने दोनों को बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ट्रेेन देेखने के लिए रेलवे स्टेशन पर आ गए थे।