फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय खौलता तेल गिरने से छह लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)।। कांवड़ियों के लिए खाना बनाते समय खौलता तेल गिरने से छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा मंगलौर रोड पर स्थित एक कांवड़ सेवा शिविर में हुआ। घायलों को उपचार के लिए रेलवे रोड स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पवित्र कांवड़ यात्रा के चलते शिवभक्तों की सेवा के लिए मंगलौर रोड पर मोहम्मदपुर झील के शिव मंदिर में शिविर लगाया गया है। जिसमें कांवड़ियों को निशुल्क जलपान व खाने का इंतजाम किया गया है। शुक्रवार की दोपहर में कई कारीगर कांवड़ियों के लिए खाना बना रहे थे। भट्टी पर तेल चढ़ा हुआ था जो खौल रहा था। इसी दौरान तेल में कुछ गिरने से खौलता तेल उलट गया। जिसमें सलेमपुर निवासी बिट्टू, पप्पन, विक्की, झबीरन निवासी प्रदीप, शब्बीरपुर निवासी आशु और खटका खेड़ी निवासी मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे शिविर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख सुनकर शिविर में कांवड़ियों की सहायता कर रहे लोग उनकी मदद को दौड़ पड़े। सभी घायलों को उपचार के लिए देवबंद के रेलवे रोड स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाल उमेश रोरिया का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें