गंगोह (सहारनपुर)। रविवार को बारिश रुकने और मौसम खुलने के बाद भी घरों और दीवारों के गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार को मोहल्ला करेशियान निवासी नसीम और मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी सन्नू के मकान गिर गए। सन्नू के बच्चे भी मलबे में दबकर मामूली रूप से घायल हो गए और घरेलू सामान खराब हो गया। मोहल्ले वासियों ने प्रशासन से पीड़ितों के लिए मदद की गुहार लगाई है। इसके अलावा गांव जेहरा में अनीता, राजवीर, पहल सिंह, सुमन, रवि, रामकुमार, ओमवती, घसीटू, प्रमोद, कलिया एवं प्रमोद और गांव ढलावली में निर्मला, सूरजी, बीरम, रोहताश, रियाजू, सादा, शमशीदा के मकान ढह गए। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।