फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर निर्माणाधीन सर्विस रोड के विरोध में लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर निर्माणाधीन सर्विस रोड के विरोध में लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सर्विस रोड के निर्माण में अनियमितता बरतने जाने के विरोध में रविवार को उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच सदस्यों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कर रही एपको, उपसा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की ने भूमाफियाओं से साज खाकर उनके आगे घुटने दे दिए हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि निर्माणाधीन कंपनी ने सड़क चौड़ीकरण मनमर्जी से किया है। सड़क के बीच से दोनों तरफ 75-75 फुट पर निशानदेही की गई थी, लेकिन कहीं सड़क को 70 फुट चौड़ा कर दिया गया तो कहीं 40-50 ही किया गया। जिसका खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सड़क इतनी संकरी हो गई है कि लोगों को फिर से जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। मंच के पदाधिकारियों ने प्रशासन से सड़क की पुन: पैमाइश कराकर दोनों तरफ 75-75 फुट जगह छोड़ने की मांग की है। चेतावनी दी यदि ऐसा नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा। प्रदर्शनकारियों में रहतू त्यागी, कृष्ण दत्त शर्मा, वाजिद अली, राजपाल जाटव, सुशील जाटव, राकेश कुमार, प्रदीप पाल, जयप्रकाश पाल, चंद्रपाल, शिवकुमार, सुरेश राठी, मोनू धीमान, डा. बीपी सिंह, रामकला सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें