फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईए ने स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईए ने स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन


सहारनपुर। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल ने कहा कि 33 साल पहले जिस संस्था को एक छोटे पौधे के रूप स्थापित किया गया था, वह आज एक वट वृक्ष बन चुका है। प्रतियोगिता के दौर में छोटे एवं मंझौले उद्योगों की तेजी से बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए आईआईए ने भी नई क्षमताएं विकसित कर अपनी ताकत में इजाफा किया है।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का 33वां स्थापना दिवस दिल्ली रोड स्थित सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चैप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल, रामजी सुनेजा एस कुमार अरोड़ा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। महासचिव प्रमोद सड़ाना ने कहा कि संस्था की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली से शासन-प्रशासन में जो सम्मान आईआईए का है, वह देश में किसी और संस्था का नहीं है। कार्यक्रम संयोजक एस कुमार अरोड़ा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में आईटीसी के ब्रांच मैनेजर जेपी नायर, एसएमसी फूड के सुभाष चंद अग्रवाल, शिवालिक बैंक की दिव्या सेठी, डीसीबी के अमित अरोडा आदि के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लुधियाना से आए पंजाबी डांस ग्रुप ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

संस्थापक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा जी को आईआईए चैप्टर की पूरी टीम और कार्यक्रम संयोजक एस कुमार अरोड़ा एवं सह-संयोजक सुशील सड़ाना द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। लक्की ड्रा में प्रथम पुरस्कार अनिल अग्रवाल द्वितीय पुरस्कार पंकज गुप्ता एवं तृतीय पुरस्कार अभिषेक जैन को दिया गया। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमोद मिगलानी, आरके धवन, कुलदीप धमीजा, प्रियेश गर्ग, सरदार हरजीत सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सचिन मैत्रेय, रविंद्र मिगलानी, अशोक गांधी, अनूप खन्ना,सतीश अरोडा, राजेन्द्र गाबा, अशोक बजाज, परविन्द्र सिह, नन्द किशोर तलवार, संदीप गुप्ता, हाजी रफीक अहमद, गौरव चोपडा, राजेश महेता, सचिन जैन, चैतन्य निगोसकर, पवन अरोडा, प्रेम क्वात्रा, कुलदीप जुनेजा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें