फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय समाज को बदनाम कर रही भीम आर्मी : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षत्रिय समाज को बदनाम कर रही भीम आर्मी : राणा
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि भीम आर्मी क्षत्रिय समाज को बदनाम करने की साजिश रच रही है। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठाकुर समाज एक शांति प्रिय समाज है और वह सदा से ही जिले में शांति बनाए रखने की हिमायत करता है।
रामपुर मनिहारान ब्लाक के गांव हुसैनपुर में ठाकुर जसबीर सिंह के आवास पर आयोजित क्षत्रिय समाज महासभा की बैठक में राणा ने कहा कि जिस प्रकार से जिले में भीम आर्मी आतंक का पर्याय बनी है और वह कई मामलों में बेनकाब हो चुकी है। उससे जाहिर है कि भीम आर्मी जिले की शांति भंग करने की लगातार साजिश रच रही है। उन्होंने भीम आर्मी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह ठाुकर समाज के बदनाम करने का कुचक्र रच रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मृत्यु भोज बंद करने, नशाखोरी से दूर रहने और आपसी भाईचारे को बढ़ाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आपसी भेदभाव के कारण समाज की ताकत कमजोर हो रही है। अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए हमें एक मंच पर आना होगा। पूर्व प्रधान ठाकुर श्यामबीर ने कहा कि समाज अपने अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम है।
विज्ञापन

इस दौरान नाथी राम, ऋषीपाल राणा, सुभाष राणा, अरविंद राणा, ठाकुर चंद्रवीर, ध्यान सिंह, अंकुश राणा, यूथ बिग्रेड़ अध्यक्ष विशाल पुंडीर, भूषण पुंडीर बिंदा राणा, सूरज सिंह राजबीर सिंह राणा, श्रवण कुमार, राकेश राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता महेंद्र सिंह राणा ने की। संचालन ठाकुर श्यामबीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें