रेन डांस और मैंगो पार्टी का लुत्फ उठाया
सहारनपुर। पारान विहार स्थित सैंट मेरी इंग्लिश पब्लिक स्कूल में रेन डांस और मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने आम का लुत्फ उठाया और पानी के बड़े टब में रेन डांस किया। संचालिका समरीन फातमा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में उत्साह बढ़ता है और उनका मन तथा मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। ईवांशी, जेबा, संजना, स्वाति, जकिया, खुशी, इलमा, निक्की आदि बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रीटा धीमान, शाहरूख, इखलाक, अलका, रूबीना मौजूद रहे।