आग से पांच बीघा गन्ने की फसल जली
सरसावा। ग्राम अपलाना में अचानक गन्ने के खेत में आग लग जाने से गन्ने की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड ने किसी प्रकार मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम अपलाना में ढीक्का निवासी विक्रम का गन्ने का खेत है। बुधवार को दोपहर में अचानक खेत में किसी कारण से आग लग गई। खेत में आग लगते देख आसपास खेतों में काम रहे किसानों तथा मजदूरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने जल रहे गन्ने के आसपास के खेतों से गन्ने को काटना शुरू कर दिया। जिससे आग का घेरा कम से कम बन सके। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई तथा किसी प्रकार आग पर काबू पा लिया, लेकिन जब तक आग बुझती गन्ने की पांच बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।