फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में शादी समारोह कराने पर दो शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में शादी समारोह कराने पर दो शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

सहारनपुर। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर में तीन दिन तक शादी समारोह होने को बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने प्रधान दोनों अध्यापकों की घोर लापरवाही माना है। बीएसए द्वारा मंगलवार को किए गए स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान भी स्कूल में टेंट लगे पाए गए। ऐसे में उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधान अध्यापकों को निलंबित कर मामले की जांच शुरू की है।
नागर विकास क्षेत्र के गांव आमकी दीपचंदपुर स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में तीन दिन से टेंट गाड़कर शादी समारोह चल रहा था। इसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बंद थी। समाचार पत्रों में मामला उजागर होने के बाद बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह मंगलवार केे औचक निरीक्षण करने स्कूल पहुंच गए। जिस समय वह उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, उस समय वहां से टेंड उखाड़े जा रहे थे। बच्चों का शैक्षिक स्तर भी निम्न पाया गया। उपस्थिति भी बेहद कम थी। स्कूल परिसर में शादी समारोह होने को अधिकारी ने विभाग की छवि को धूमिल करने वाली हरकत माना है। इसके लिए सीधे तौर पर प्रभारी प्रधान अध्यापिका रजनी सैनी को निलंबित कर मामले की जांच के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी सुनील गौड़ को दिए हैं। रजनी सैनी को बीआरसी नागल से संबद्घ किया गया है। इसी परिसर में चल रहे प्राथमिक विद्यालय का भी बीएसए ने निरीक्षण किया। चूंकि दोनों स्कूलों का परिसर एक ही है। ऐसे में यहां भी तीन दिन तक शादी समारोह चलता रहा। निरीक्षण के दौरान यहां भी वही स्थिति मिली। ऐसे में बीएसए ने प्रधान अध्यापक संजय को भी निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील गौड़ को जांच के निर्देश दिए। संजय कुमार को बीआरसी गंगोह से संबद्घ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
काम की बजाय पंचायत करते मिले शिक्षक
बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को नागल क्षेत्र के अन्य स्कूलों का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ज्यादातर स्कूलों में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की बजाय आपस में बतियाते मिले। बीएसए ने शिक्षकों के वेतन रोकने की कार्रवाई की। सबसे पहले बीएसए प्राथमिक विद्यालय डगरौली पहुंचे। यहां प्रधान अध्यापक संदीप कौशिक, सहायक अध्यापिका अनु चौधरी तथा शिक्षा मित्र सारिका और स्वीटी रानी काम की बजाय आपस में बातें करते मिले। बीएसए ने दोनों शिक्षा मित्रों को चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि प्रधान अध्यापक और सहायक अध्यापिका की एक-एक स्थाई वेतन वृद्धि रोक दी। इसके बाद बीएसए प्राथमिक विद्यालय साधारणसिर नंबर-2 में पहुंचे। यहां सहायक अध्यापिका आरती शर्मा गैरहाजिर पाई गईं। इनका वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया। प्राथमिक विद्यालय आमकी दीपचंदपुर में बच्चों से झाड़ू लगवाने और अन्य खामियों पर शिक्षा मित्र अमृता रानी, प्रधान अध्यापिका रजनी सैनी का मानदेय और वेतन रोका गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय आमकी दीपचंदपुर में शादी समारोह होने के कारण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अशरफ का भी वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें