फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून हाइवे पर शनिवार को दिनभर रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दून हाइवे पर शनिवार को दिनभर रहा जाम
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दून हाइवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में डाट मंदिर से आगे पुलिया और सुरंग पर निर्माण कार्य चलने के कारण मार्ग वन वे होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते दून हाइवे पर शनिवार को दिन भर जाम रहा। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से निजात पाने के लिये थाना पुलिस ने सहारनपुर की ओर से देहरादून जाने वाले वाहनों को फतेहपुर और सुंदरपुर तिराहे से रूट डायवर्ट करते हुए बादशाहीबाग के रास्ते से निकाला।
विज्ञापन

बता दें कि शिवालिक की पहाड़ियों में सुरंग और पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी सारी निर्माण सामग्री सड़क के किनारे पड़ी होने के कारण मार्ग वन वे हो गया है। शनिवार सुबह इस मार्ग पर वाहनों के आमने-सामने फंसने के बाद जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सहारनपुर से देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को फतेहपुर और सुंदरपुर से वाया बादशाहीबाग को निकाला। इससे यात्रियों को 50 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा। प्रचंड गरमी में यात्री परेशान नजर आए। आधा घंटे के सफर के बजाय ढाई घंटे तक वाहनों में बैठे रहना पड़ा। सुबह आठ बजे लगे जाम में शाम पांच बजे तक वाहन रेंगकर निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें