फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून व्यापारी के यहां एसआईबी का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
परचून व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा
विज्ञापन

सहारनपुर। जीएसटी की एसआईबी टीम ने बृहस्पतिवार को दाल मंडी के बोमनजी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इसमें बड़ी संख्या में पान मसाला, बीडा, गुटखा, तंबाकू, डिटर्जेंट आदि पाए गए। देर रात तक कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विनय अस्थाना ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि बोमनजी रोड पर एक कारोबारी बिना बिल के परचून का कारोबार कर रहा है। इस आधार पर बृहस्पतिवार को एसआईबी की टीम ने डिप्टी कमिश्नर रणकेंद्र सिंह के नेतृत्व में कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि जांच में व्यापारी के यहां गुटखा, पान मसाला, बीड़ी आदि माल काफी मात्रा में बिना बिल के मिला है। जबकि कुछ परचून का माल घोषणा से कम पाया गया। देर रात तक वाणिज्यकर विभाग की टीम बिना बिल वाले सामान की सूची बनाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें