सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज को एमए की मौखिक परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाया गया है। यहां जेवी जैन कॉलेज के साथ ही दो दर्जन से अधिक कॉलेजों के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
एमए (हिन्दी) के द्वितीय वर्ष के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा यानी वायवा 27 अप्रैल की सुबह नौ बजे से होगा। विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश चंद्र ने बताया कि इस परीक्षा में उनके कॉलेज के साथ ही अन्य 25 कॉलेजों के छात्र भी शामिल होंगे। उन्होंने सभी से प्रवेश पत्र और गत वर्ष की अंकतालिका की छायाप्रति लेकर पहुंचने को कहा है। एमए (संस्कृत) के द्वितीय वर्ष के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 28 अप्रैल की सुबह साढ़े आठ बजे से तथा एमए (अंग्रेजी) के द्वितीय वर्ष के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा भी 28 अप्रैल को ही सुबह नौ बजे से विभाग में संपन्न होगी। इन दोनों विषयों की परीक्षाओं में भी जेवी जैन कॉलेज के अलावा 20 से अधिक बाहरी कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे। एमए (अर्थ शास्त्र) द्वितीय वर्ष के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 30 अप्रैल की सुबह नौ बजे से होगी। इस परीक्षा में भी 25 कॉलेजों के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
--------------------------------------
मुन्नालाल कॉलेज में 24 को होगी परीक्षा
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में एमए (हिन्दी) द्वितीय वर्ष की प्राइवेट छात्राओं की मौखिक परीक्षा 24 अप्रैल की सुबह नौ बजे से होगी। प्राचार्य डॉ. मधु जैन ने बताया कि इस परीक्षा में मुन्नालाल कॉलेज के साथ ही 13 अन्य कॉलेजों के छात्र भी शामिल होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से समय से उपस्थित होने को कहा है।