फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में दो ही दिन मिलेंगे स्टांप

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंसधारियों को सप्ताह में दो दिन ही मिलेंगे स्टांप
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि कोषागार एवं उपकोषागार से लाइसेंस प्राप्त स्टांप विक्रेताओं को सप्ताह में दो बार स्टांप बेचे जाएंगे। उन्होंने बताया कि महालेखाकार के निरीक्षण दल की आपत्ति के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम ने बताया कि लाइसेंस प्राप्त स्टांप विक्रेताओं को अब प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को स्टांप की बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित दिवस में अवकाश होने या माह का अंतिम दिवस होने पर पूर्व के कार्य दिवस पर स्टांप की बिक्री की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी कोषागार और उप कोषागार के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें