फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन

नकुड़। भाकियू (अंबावत) की मासिक बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एसडीएम को सौंप कर समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू (अंबावत) के मंडल अध्यक्ष प्रवीण राठौर के आवास पर आयोजित मासिक बैठक में तहसील अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। समय से गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो रहा है। आर्थिक तंगी के चलते किसानों को अपने बच्चों की फीस और किताबें खरीदने में परेशानी उठानी पड़ रही है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। प्रवीण राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा खुलकर सामने आ गया है। बैठक के बाद किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम अमित आसेरी को सौंप कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। इस मौके पर मदन चौधरी, कंवरपाल सिंह, प्रवीण राठौर, मनीष चौधरी, राजेश प्रधान, वरूण मित्तल, संजय धीमान, फतेह सिंह, राधेश्याम शर्मा, राज सिंह व रमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें