गंगोह (सहारनपुर)। ईटीएम मशीनों की खराबी के चलते परिवहन निगम द्वारा आधा दर्जन परिचालकों पर नौ से दस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। जिसके चलते परिचालकों में बेहद रोष व्याप्त है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम सहारनपुर कार्यालय से जारी आदेश में परिचालकों से कटौती करने के आदेश पारित किए गए हैं। परिचालकों रविन्द्र कुमार, विजय सिंह, कृष्णपाल, गांधी, नरेश चंद एवं हिमांशु पर नौ हजार से दस हजार के बीच अर्थदंड लगाते हुए उक्त राशि को किश्तों में काटे जाने का आदेश दिया गया है। इसे लेकर परिचालकों में बेहद रोष व्याप्त है। उन्होंने अविलंब ईटीएम मशीनों की खराबी दूर कराने के साथ ही उनसे कटौती न किए जाने की मांग की है।