फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज ने कुरीतियां दूर करने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुर्जर समाज ने कुरीतियां दूर करने का संकल्प लिया
विज्ञापन

सहारनपुर। गुर्जर समाज की पंचायत में सर्वसम्मति से समाज में बढ़ रही कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को दहेज प्रथा, नशाखोरी और विवाह समारोह में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने का भी आह्वान किया।
शनिवार को गन्ना भवन के पास स्थित सभागार में यह पंचायत हुई। इसमें उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि गुर्जर समाज मेें दिखावे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। इससे समाज का ताना-बाना बिगड़ रहा है। उन्होंने दहेज प्रथा पर पूर्णतया रोक लगाने का आह्वान किया। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि समाज की कुरीतियां दूर करने के लिए जिम्मेदार लोगों को एकजुट होना होगा। उन्होंने युवाओं से उच्च शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव मुकेश चौधरी ने कहा कि गुर्जर समाज को शादी समारोह सादगी से करने चाहिएं। पूर्व ब्लाक प्रमुख घनश्याम सिंह, भाजपा नेता रघुराज सिंह बोबी, भीम सिंह, संदीप चेयरमैन, वेदपाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख कर्ण सिंह, अजब सिंह, नवाब सिंह, प्रवीण बांदुखेडी, किरणपाल सिंह, आदेश, धीर सिंह, बिटटू नंबरदार, सुदेश गुर्जर, देवेंद्र चौहान, पवन पोसवाल, सेठपाल सिंह, आदि ने भी विचार रखे। संचालन ओम पंवार ने किया। परीक्षित वर्मा, सोनू गुर्जर, अनुज, अंबुल चौधरी, नवाब गुर्जर, देवेंद्र, सचिन प्रधान, कुलदीप जेहरा, राजेंद्र, संजय प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, श्याम पंवार, नरेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें