फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ संचलन का पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पथ संचलन का पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने हिंदू नववर्ष और संघ संस्थापक डा. हेडगेवार के जन्मदिवस पर महानगर में एक दर्जन स्थानों पर धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके साथ ही पथ संचलन निकाला गया।
विज्ञापन

हिंदू नववर्ष के महत्व एवं संघ संस्थापक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने का आह्वान किया। इसके पश्चात महानगर में कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला। मार्ग में पुष्प वर्षा से लोगों ने पथ संचलन का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि चैत्रमास शुक्ल पक्ष के प्रथम दिवस पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसलिए इसी दिन नवीन संवत्सर की शुरूआत हुई। इसी दिन शकों को पराजित कर महाराज विक्रमादित्य राज्य सिंहासन पर बैठे, भगवान श्रीराम का राज्यभिषेक, संत झूलेलाल का जन्म, आर्य समाज की स्थापना, संघ संस्थापक डा. हेडगेवार का जन्म हुआ था। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, कर्मवीर सिंह, जगदानंद शर्मा, उमेश राठी, राकेश वीर, अभय चौधरी, राहुल जैन, आलोक कुमार, अशोक बंसल, हरीश चावला, संजय गर्ग, शिव कुमार वर्मा, जयकुमार, रमेश तनेजा, सुरेश कुमार, डा. महिपाल, अखिलेश कुमार, रमेश कश्यप, राकेश बिंदल, योगेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें