फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के एक होटल में ठहरे बिजनौर के धामपुर निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बिजनौर के धामपुर निवासी नीरज शर्मा (50 वर्ष) सोमवार को किसी कार्य से सहारनपुर आए थे। वह शहर के इंद्रा लॉज में कमरा लेकर रुक गए। मंगलवार को उन्हें शहर में काम करने के बाद बिजनौर वापस लौटना था। बताया जा रहा है कि सुबह से ही वे कुछ परेशान नजर आ रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे लॉज के स्टाफ कर्मी उनके कमरे में पहुंचे तो वह बेसुध हालत में पड़े हुए थे। लॉज कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि लॉज के कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया है कि सुबह नीरज की तबियत खराब हो गई थी। नीरज ने कर्मचारियों से गाड़ी मंगाकर घर भिजवाने के लिए कहा था। जब तक कर्मचारियों ने गाड़ी मंगाई तब तक नीरज निढाल हो चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीरज के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें