फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक रूप में माफी मांगे नरेश अग्रवाल: रूद्रसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक रूप में माफी मांगे नरेश अग्रवाल: रूद्रसैन
विज्ञापन

सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि राज्यसभा के निवर्तमान सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा सांसद जया बच्चन पर की गई टिप्पणी उनकी गंदी मानसिकता का परिचायक है।
विज्ञापन

मंगलवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि निवर्तमान सांसद नरेश अग्रवाल ने नारी जाति के ऊपर ओछी टिप्पणी की है। इसके लिए उन्हें राज्यसभा सांसद जया बच्चन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन राजपाल फंदपुरी और पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार को नरेश अग्रवाल के खिलाफ नारी जाति के अपमान का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर सपा कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उमंग जैन और मनीष अरोड़ा ने कहा कि नरेश अग्रवाल को शामिल करने से भाजपा का दोहरा चरित्र लोगों के सामने आ गया है। प्रवीण बांदूखेड़ी, अब्दुल गफूर, राव लाखन, ऋषिपाल प्रमुख, साहब सिंह प्रमुख, जितेंद्र त्यागी, अनुज शर्मा, इसरार, नवाब गुर्जर, नागेंद्र राणा, अमित गुर्जर, महजबीं खान, सेठपाल सिंह, महावीर सिंह, रोहित तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें