सहारनपुर। नवादा रोड स्थित इंडियन हर्ब्स में शनिवार को गोष्ठी हुई। इसमें महाप्रबंधक उत्पादन दिनेश पंडीर और उप महाप्रबंधक मानव संसाधन आशुतोष मिश्रा ने कर्मचारियों को सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपायों को अपनाना चाहिए। गोष्ठी में सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले कर्मचारी राजकुमार साहू को प्रथम, नरेश कुमार को द्वितीय और मनीराम को तृतीय पुरस्कार दिया गया। रूचि भसीन, अशोक धीमान, जोयदीप डे, जीएन नायर, बलजिंदर, जीत बहादुर, मनोज कुमार, डा. संगीता सैनी आदि मौजूद रहे।