फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवीके

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को सिखाए उत्तम खेती के गुर
विज्ञापन

सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से ग्राम झबीरण में कृषक तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जायद में बोई जाने वाली फसलों की उत्तम खेती के गुर सिखाए गए। केवीके अध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. सत्यप्रकाश ने किसानों को गन्ना बुआई की ट्रेंच विधि और सहफसली खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहफसली के तौर पर खीरा, भिंडी की बुआई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सहफसली खेती से किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। शस्य वैज्ञानिक डॉ. महावीर सिंह ने किसानों को बसंत कालीन गन्ना की बुआई के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गन्ने के साथ उर्द की पंत उर्द-31, उत्तरा, पंत उर्द-1, और मूंग की आईपीएम-1,2 और सम्राट की बुआई करने की सलाह दी। डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. आईके कुशवाहा आदि ने भी विचार रखे। सुनील कुमार, अनिल कुमार, देवी सिंह, ब्रजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें