फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति-धर्म की राजनीति का खात्मा करने में सपा ही सक्षम: रूद्रसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि सपा में सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। यही पार्टी सभी वर्गों के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने धर्म व जाति की राजनीति के खात्मे के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को ऊंचा गांव में आयोजित स्वागत व सम्मान समारोह में चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि सपा का अनुसरण करके ही जनता व देश का भला किया जा सकता है। इसीलिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में समाज के सभी वर्गों के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की थीं, जबकि प्रदेश में भाजपा ने सत्ता में आते ही जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जुमला पार्टी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी के गलत निर्णय के परिणाम स्वरूप देश के उद्योगपति बैंकों का पैसा लेकर विदेशों में फरार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा के राज में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसान भुखमरी की कगार पर हैं । चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि सपा किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी तथा सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सपा आगामी लोकसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता गंगाराम व संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख चौ. प्रविंदर ने किया। इस मौके पर चौ. रुद्रसैन के प्रतिनिधि प्रवीण, सिकंदर अली, अनिल नागर, रमेश वंपार, पदम सिंह, सोल्हू सिंह, शकूरा प्रधान, राव वजाहत, प्रवेश चौधरी, वीर सैन प्रधान, चौधरी ऋषिपाल सिंह, सुदेश गुर्जर और विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें