फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन पट्टों के लिए ई टेंडरिंग प्रक्रिया आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खनन पट्टों के आवंटन के लिए शुक्रवार से ई टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए टेंडर 27 फरवरी तक डाले जाएंगे। फिलहाल पांच खनन पट्टों के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

लंबे समय से खनन पट्टों की प्रतीक्षित ई टेंडरिंग प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर डाले जा सकते हैं। यह प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी। जिला खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से शुरू होने वाली ई टेंडरिंग प्रक्रिया पांच खनन पट्टों के लिए है। इनमें दरिया बरामद और ढिक्का कलां में बालू और रहना, नुनियारी एवं कालूवाला पहाड़ीपुर में बालू, बजरी और बोल्डर के खनन के पट्टे आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खनन को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में सुनवाई 28 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें