सरसावा (सहारनपुर)। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव ले गए।
रविवार को शाहजहांपुर रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा हुुआ। ग्राम घोड़ो पीपली निवासी जनरैल सिंह उर्फ सोनू किसी काम से शाहजहांपुर आ रहा था। बताया जाता है कि जनरैल सिंह ने रास्ते में पड़ने वाले रेलवे फाटक को बंद देखकर दूसरी तरफ से रेलवे ट्रैक को पार करने का प्रयास किया। ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह ने बताया कि परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव ले गए।