फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दीवानी तिराहे के नजदीक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी मांगा (35) पुत्र रहतू गांव में ही रहने वाले अपने साथी स्वराज (35) पुत्र महेंद्र और नाथी (30) पुत्र अतरू के साथ रविवार की रात बाइक पर गांव लौट रहा था। कोर्ट रोड पर रात एक बजे दीवानी कचहरी तिराहे के पास कोतवाली सदर बाजार की तरफ से तेजगति से आती कार ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। नुमाइशकैंप निवासी दीप कृष्णा पुत्र रविंदर अपने वाहन से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मांगा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई अमन ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें