फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोचर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के संरक्षक चौधरी भूपेंद्र सिंह ने फीता काट एवं मशाल जलाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर चौधरी भूपेंद्र सिंह ने छात्रों को प्रदेश तथा आल इंडिया स्तर के प्रतिभाग खिलाड़ियों को ट्राफी एवं मैडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसी कला है जिससे कोई भी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ सकता है। खिलाड़ियों को हमेशा खेल को खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए। सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज ने सीसीए यूनिवर्सिटी में बीएससी फिजीकल एजूकेशन के प्रथम आए छात्र रविंद्र कुमार व छात्रा प्रियंका को मैडल देकर सम्मानित किया। कालेज के प्राचार्य डा. चमन सिंह, डा. बालेंद्र सिंह, कालेज उपाध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष नपेंद्र सिंह, चौधरी तेज सिंह, ब्रह्मपाल, वाईके सिंह, अर्जुन सिंह, राजबीर सिंह, क्रीड़ा अधिकारी डा. आरके भाटी, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. जयकुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें