फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी से हुआ माता शाकंभरी जन्मोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। पीठ बाजार स्थित मां काली मंदिर में बृहस्पतिवार को मां शाकंभरी की जयंती बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। माता की प्रतिमा सहित मंदिर परिसर को शाक भाजी, कंदमूलों और फूलों से सजाया गया। मां शाकंभरी जन्मोत्सव का शुभारंभ प्रभातफेरी से किया गया। विभिन्न मार्गों से होती हुई प्रभातफेरी यात्रा मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। प्रभातफेरी का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। दिन में मंदिर परिसर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। शाम को माता का गुणगान हुआ। दृष्टि एक प्रयास के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अमित गर्ग, गौरव शर्मा, मुनेश नामदेव, अनिल नामदेव, जितेंद्र नामदेव, शशिकांत शर्मा, बृजमोहन वर्मा, अंकुर वर्मा, उंमग शर्मा, आदित्य शर्मा, बसंत शर्मा, संदीप आदि श्रद्धालु रहे। मंदिर के पुजारी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार भंडारे का आयोजन होगा। इसमें सजाई गई शाक भाजी एवं कंदमूलों को सम्मलित करते हुए प्रसाद बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें