गंगोह (सहारनपुर)। गांव बुड्ढाखेड़ा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सहित कुछ लोगों पर गांव में बिना प्रशासन की स्वीकृति के मस्जिद का निर्माण करने और उस पर लाउड स्पीकर लगा देने का आरोप लगाया है। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव बुड्ढाखेडा निवासी मेमकिला पत्नी रमेश चंद ने दी गई तहरीर में बताया कि करीब चार माह पूर्व ग्राम प्रधान सहित गांव के कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर बिना प्रशासन की स्वीकृति लिए मस्जिद निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। शिकायत के बाद 27 सितंबर 2017 को एसडीएम द्वारा कोतवाली प्रभारी को उक्त निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम के आदेश पर उक्त मस्जिद निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था। आरोप है कि अब आरोपियों ने न केवल निर्माण करने और छत डालने की तैयारी शुरू कर दी है और वहां लाउड स्पीकर भी चालू कर दिया है। तहरीर में प्रधान सहित नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।