फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईंनाथ के भजनों पर झूमे श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नए साल के मौके पर बेहट रोड स्थित श्री साईं धाम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धा भाव से साईं बाबा की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

भजन संध्या में ट्रस्ट के मैनेजर डा. पीडी गर्ग, सेवाराम, राधा गर्ग, अभिनव गर्ग ने बाबा साईं नाथ की पूजा-अर्चना कराई। मनोज साईं एवं इति वर्मा एंड पार्टी ने भजनों के माध्यम से बाबा का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। 27 सुगंधित द्रव्यों से बाबा का स्नान करने के बाद श्रृंगार किया गया। पूरे दिन श्री साईं धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विनीत कर्णवाल, आशू जैन, अमित चौरसिया, सुनील गोयल, राजवीर सैनी, प्रतीक गुप्ता, पंकज रोहिला, सुनील शर्मा, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राम वनवास और भरत मिलाप का किया वर्णन
सहारनपुर। जनकनगर स्थित श्री सनातम धर्म मंदिर में चल रही श्री राम कथा में राम वनवास और भरत मिलाप का मार्मिक वर्णन किया गया। कथा व्यास मुकेश महाराज ने श्री रामायण के प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पंडित शैलेंद्र कपिल सहित क्षेत्र लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें