फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर दंपति ने लिया देहदान का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। नववर्ष के अवसर पर मोहल्ला मोहम्मद गौरी निवासी दंपति ने मरणोपरांत अपनी देह दान करने का संकल्प लिया है। 59 वर्षीय चिकित्सक शिव कुमार बालियान और उनकी धर्मपत्नी शिमला देवी ने रामकृष्ण मेहता परोपकार समिति और दृष्टि एक प्रयास संस्थाओं द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों से प्रेरित होकर नववर्ष के शुभ अवसर पर यह निर्णय लिया। सोमवार प्रात: रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज पहुंचकर उन्होंने समिति सचिव ईश्वर दयाल गोयल, प्रदीप तायल, प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह और दृष्टि एक प्रयास के संस्थापक अध्यक्ष डा. अमित गर्ग, अध्यक्ष अरविंद पाल कपूर एवं गगन गर्ग आदि कि मौजूदगी में उक्त संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें