फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर उत्पीड़न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। ठेकेदार पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए विद्युत संविदाकर्मियों ने एसडीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नकुड़ विद्युत वितरण खंड से संबंधित संविदाकर्मियों विक्रम, रवि, मोहित, प्रद्युमभन, पंकज, राकेश, अवनीश, ब्रजपाल सैनी ने एसडीओ नरेश कुमार को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि उन्हें पिछले पांच माह से कोई वेतन नहीं दिया गया है। कुछ कर्मियों के खातों में 7200 रुपये की आरटीजीएस की गई है, जिसे ठेकेदार द्वारा वापस मांगा जा रहा है। जो संविदाकर्मी ठेकेदार को पैसे नहीं दे रहा है उसे हटाकर नए लोगों को बिजलीघर पर भेजा जा रहा है। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसी भी कर्मचारी को आज तक परिचय पत्र तक नहीं दिया गया। ज्ञापन में ठेकेदार द्वारा किए जा रहे शोषण से मुक्ति दिलाने की मांग की गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपि ऊर्जा मंत्री, पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता और जिलाधिकारी को भी प्रेषित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें