फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस समेकित कराने को आवेदन जमा कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट पीके पांडेय ने कहा कि समस्त शस्त्र लाइसेंस धारक एक से अधिक शस्त्र लाइसेंसों को 31 मार्च 2018 से पूर्व समेकित कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से कलक्ट्रेट स्थित शस्त्र अनुभाग में आवेदन प्रस्तुत कर दें। डीएम ने बताया कि जिन शस्त्र लाइसेंसधारकों ने अपने शस्त्र लाइसेंस एनडीएएल पोर्टल पर दर्ज कराकर यूआईएन नंबर जनरेट नहीं कराए हैं वे 31 मार्च 2018 तक विशिष्ट पहचान संख्यांक (यूआईएन) नंबर प्राप्त करने हेतु आवेदनपत्र तत्काल प्रस्तुत कर दें। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा में शस्त्र लाइसेंसों को एनडीएएल पोर्टल पर दर्ज कराकर यूआईएन नंबर जनरेट न कराने के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति के लिए लाइसेंसधारक स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें