फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी की 150 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का एंटी भूमाफिया अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार सदर के नेतृत्व में गांव दरिया बरामद स्थित यमुना नदी की करीब 150 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त किया गया। इस भूमि में कब्जा धारियों ने गेहूं और गन्ना फसलों की बुवाई कर रखी थी।
विज्ञापन

एंटी भू माफिया अभियान के तहत बृहस्पतिवार को भी कार्रवाई जारी रही। तहसीलदार सदर प्रीति सिंह के नेतृत्व में तहसील सदर की टीम ने गांव शाहजहांपुर के निकट स्थित गांव दरिया बरामद में यमुना नदी के क्षेत्र में अवैध कब्जे को ट्रैक्टर की सहायता से हटवाया गया। खादऱ की करीब 10 हेक्टेयर यानि 150 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके उसमें गेहूं और गन्ना आदि फसलों की बुवाई कर रखी थी। राजस्व टीम ने ट्रेक्टर की सहायता से कब्जा हटवाया। अवैध कब्जे वाली भूमि में खडी फसलों को रोटावेटर की मदद से मिट्टी में पलट दिया। तहसीलदार सदर ने बताया कि भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी रहेगा। राजस्व निरीक्षक हुकुम सिंह, लेखपाल संजीव कपिल, साधूराम, रवि सैनी, अमित आदि रहे।

कुत्ते के काटने से बालक की मौत
सहारनपुर। ग्राम पटनी में अपनी ननिहाल आए ग्राम कलसिया निवासी 12 वर्षीय एहतेशाम की कुत्ते के काटने मौत हो गई। बालक को कई दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ जाते समय बालक की मौत हो गई। इससे बालक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें